मन के जीते जीत है और मन के हारे हार । प्रेरणादायक कहानी जो बदल दे आपकी जिंदगी
*मन से हारे हुए एक व्यक्ति की सोच*
जीवन के संघर्ष में हम तभी कामयाब होंगे जब हमारे अंदर आत्मविस्वास के साथ आत्मज्ञान और अपनी गलतियों को स्वीकारने का ज्ञान हो।आत्मज्ञान से एक बहूत बड़ा लाभ यह है कि उससे अपने आप को अच्छा बनाने का अवसर प्रदान होता है।देमास्थनीज एक बहूत बड़ा speaker बनना चाहता था ,पर उसे पता था कि वह हकलाता है जब भी वह अपने show में जाता वह पहले ही बोल देता की मैं थोड़ा हकलाता हूँ और इसी स्वीकार करने की आदत से वह बहूत बड़ा speaker बना ।अपने अंदर की उस विशेषता को जिसके कारण आपके अंदर हीन भावना ने जन्म ले लिया है ,उस हीन भावना को ही अपना व्यक्तित्व बनाकर ,एक कामयाब व्यक्ति के रूप में अपने आप को बदला जा सकता है।जरा गौर से सोचियेगा "यदि आपका स्वभाव थोड़ा शर्मिला है तो भले ही आप पार्टी में एक कामयाब व्यक्ति न बन पाओ लेकिन जहाँ अनुशंधान काम चल रहा हो वहाँ आप एक कामयाब व्यक्ति के रूप में माने जाएंगे।यदि आपके अंदर कोई एक बहूत बड़ी कमजोरी हो तो उस कमजोरी को ही अपना व्यक्त्वि बनाकर अपने आप को एक कामयाब व्यक्ति के रूप में बदला जा सकता है ।इस प्रकार की सफलता के लिये सबसे ज्यादा जरूरी चीज है कि जहाँ आप इस समय है वहाँ संतोष करके न बैठे ,अपने आत्मविकाश के लिये एक एक कदम बढ़ाते जाए।हममे से कई लोग अपने भविष्य में आने वाली डर को लेकर चिंतित रहते हैं वो सोचते है कि "पता नही मेरे साथ क्या होगा ?कल क्या होगा ? हम मर जायेंगे तो क्या होगा ?और भी भविष्य में आने वाली खतरों को लेकर चिंतित रहते है ?अगर ऐसा ख्याल हमारे मन मे आता है तो हम ऐसे डर से डर रहे हैं जिसका कोई आधार नही है ।इस प्रकार के डर इन्शान को जीते जी मार देता है ।इस प्रकार के डर से हमे कभी नही डरने चाहिए क्योकि कोई नही जानता है कि आगे आने वाले सेकंड में क्या होगा ?जो होना होगा वह होकर ही रहेगा उसे कोई रोक नही पायेगा ।अंग्रेजी में एक बहूत ही मशहूर कहावत है "Happenings are bound to happen "(होनी तो होकर ही रहती है) यह वह कारक है जिस पर इन्शान का control नही होता है।इसलिये न तो हमे भविष्य की चिंता करनी चाहिये और न बीते हुए कल की ।हमे चाहिये कि हम वर्तमान समय मे जिये और आपका जैसा भावना है लगातार काम करके अपना एक अलग व्यक्त्वि बनाया जा सकता है और अपनी एक छाप छोड़ी जा सकती है
धीरज वाणी
Comments
Post a Comment